Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उपजिलाधिकारी ने की मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
  • ऊधम सिंह नगर

उपजिलाधिकारी ने की मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
default featured image

रुद्रपुर। उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने नगर के मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिससे दवा विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया। पुलभट्टा में एक मेडिकल स्टोर स्वामी के द्वारा लाइसेंस नहीं दिखाए जाने पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने दुकान को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में सैनेटाइजर, मास्क, ग्ल्बज, ऑक्सीमीटर एवं कोरोना संक्रमण संबधी दवाईयों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा छापेमारी का अभियान चलाया गया है। रविवार दोपहर उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल की अगुवाई में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र भंडारी, सीनियर ड्रग इंपेक्टर सुधीर कुमार, सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर ज्ञानचंद सिंह ने सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से अभियान की शुरूआत की। उन्होंने सैनेटाइजर, मास्क, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेन्डर सहित कोरोना संक्रमण संबधी दवाईयों को उपलब्धता को देखने के साथ ही उनके बिक्री रेट के बारे में जानकारी ली। टीम ने दवा विक्रेता को मेडिकल स्टोर पर दवाईयों की रेट लिस्ट लगाने की हिदायत दी। ताकि आम ग्राहक को दवाईयों के सही रेट की जानकारी मिल सके एवं दवाईयों की कालाबाजारी को रोका जा सके। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर के लाइसेंस धारक को दुकान पर रहने की हिदायत दी गई। पुलभट्टा स्थित सोनू मेडीकल स्टोर स्वामी के द्वारा लाइसेंस नहीं दिखाए जाने पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने अग्रिम आदेशों तक दुकान को बंद करने के आदेश दिए। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया। उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल ने बताया कि ग्राहकों को निर्धारित दामों पर दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा। कालाबाजारी करने वाले दवा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड आने के लिए करना होगा यह काम, परिवहन विभाग ने जारी किया QR कोड।
Next: शादी समारोह में अब 50 लोगों की ही अनुमति

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.