Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में अभी नई जेलों के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में अभी नई जेलों के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में अभी नई जेलों के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। कारण यह कि प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए शासन ने इस मद में बजट पर फिलहाल रोक लगाई हुई है। केवल पुरानी जेलों के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ही बजट स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही अभी नई जेलों के लिए जगह भी चिह्नित नहीं हो पाई है।
प्रदेश में इस समय नौ जिला जेल और दो उप जेल हैं। इन जेलों में तकरीबन तीन हजार कैदियों को रखने की क्षमता है। मौजूदा स्थिति यह है कि इन जेलों में 5300 से अधिक कैदी रखे गए हैं। सबसे अधिक कैदी देहरादून, ऊधमसिंह नगर, सितारगंज और पौड़ी की जेल में हैं। खतरनाक श्रेणी के कैदी भी इन जेलों में हैं।

जेलों में निर्धारित से अधिक संख्या में कैदियों के होने के कारण इनके बीच टकराव की आशंका बनी रहती है। पूर्व में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब जेलों में कैदियों के बीच हुआ टकराव सड़क तक पहुंचा है। इसे देखते हुए बीते वर्ष शासन जेलों की संख्या 11 से बढ़ाकर 15 करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें हर जिले में एक जेल बनाने व कुछ मैदानी जिलों में जेलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल था।

बीते वर्ष दिसंबर में जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि जेलों में कोरोना संक्रमण इसलिए अधिक फैला क्योंकि बैरेक में कैदियों को सुरक्षित दूरी पर रखने की व्यवस्था नहीं थी। यही कारण भी रहा कि इस दौरान जेलों के बाहर आइसोलेशन सेंटर भी बनाने पड़े। शासन ने शुरुआत में इस प्रस्ताव को अपनी सहमति प्रदान कर दी थी।
जेल प्रशासन को इसके लिए जगह चिह्नित करने को कहा गया। यह काम गति पकड़ता इस बीच अप्रैल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आ गई। सरकार ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया। इसका असर सरकार की आर्थिकी पर पड़ा। नतीजतन सरकार ने अहम कार्यों को छोड़ शेष कार्यों के लिए बजट जारी करने में हाथ खींचने शुरू कर दिए। इसका असर जेलों पर भी देखने को मिला है। माना जा रहा है कि अब व्यवस्था के पटरी पर आने के बाद ही इस पर काम शुरू हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे से दूर करने की एवज में काली करतूतों को अंजाम दे रही संस्‍थायें
Next: बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे उत्तराखंड में अब इनकी तादाद में इजाफा हुआ

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.