Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • ट्विटर की ब्लूटीक सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, आईफोन यूजर्स को चुकानी होगी ज्यादा कीमत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अर्थ जगत

ट्विटर की ब्लूटीक सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, आईफोन यूजर्स को चुकानी होगी ज्यादा कीमत

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
twitter

न्यूयॉर्क।  माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बार फिर पेड प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस ‘ट्विटर ब्लू’ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने सोमवार से इस सर्विस को कुछ बदलाव के साथ पेश किया है। कंपनी ने कहा कि यूजर्स अब ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं, ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें। इस सर्विस को पहले फर्जी अकाउंट्स की समस्या के चलते बंद कर दिया गया था।
ट्विटर ने शनिवार को इस सर्विस को रिलॉन्च करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने लिखा, हम सोमवार को ट्विटर ब्लू फिर से शुरू कर रहे हैं। यूजर्स को वेब पर सदस्यता के लिए 8 डॉलर प्रतिमाह और आईफोन पर ब्लू चेकमार्क सहित यूजर्स फीचर्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए 11 डॉलर प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको एडिट ट्वीट, 1080p वीडियो अपलोड रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी।

आईफोन के लिए ज़्यादा कीमत क्यों?
फिलहाल कंपनी ने इस बात के लिए कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है कि वेब के मुकाबले आईफोन यूज़र्स को ज़्यादा पेमेंट क्यों करनी होगी। लेकिन ऐसा माना जाता है कि ऐप स्टोर कमीशन ज़्यादा होने की वजह से ट्विटर, यूज़र्स से $3 ज़्यादा चार्ज कर रहा है।

फोटो बदलने पर चला जाएगा ब्लू टिक
ट्विटर ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्सक्राइबर अपना हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनके अकाउंट से तब तक ब्लू टिक हट जाएगा, जब तक की ट्विटर द्वारा फिर से उनका अकाउंट वेरिफाई नहीं किया जाता। यानी आप प्रोफाइल फोटो बदलते हैं तो आपको ब्लू टिक के लिए अकाउंट फिर से वेरिफाई कराना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हॉस्टल के रूम में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, शॉल का फंदा बनाकर लटका
Next: बगैर अनुमति चल रहा था मदरसा, भवन स्वामी का चालान

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.