Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तिरंगे के चित्र वाला मास्क बेचने पर दर्ज होगा मुकदमा
  • हरिद्वार

तिरंगे के चित्र वाला मास्क बेचने पर दर्ज होगा मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
Screenshot_20200813_181922

तिरंगे के चित्र वाला मास्क बेचे जाने की शिकायत पर एसडीएम रूड़की ने गुरुवार को मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ ही लक्सर व सुल्तानपुर के व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। एसडीएम ने इसे गलत बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसे मास्क मिलने पर प्रशासन तत्काल कार्रवाई करेगा।
जिला प्रशासन को हाल ही में तिरंगे के चित्र वाले मास्क बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर डीएम ने चारों तहसील में अधिकारियों को इस पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए गए थे। इसे लेकर गुरुवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मेडिकल स्टोर संचालकों व व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मास्क के रूप में राष्ट्रध्वज का प्रयोग करके उसे फेंकना राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आना वाला अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने इस तरह का मास्क बेचा तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल गुप्ता का कहना था कि इस तरह के मास्क के बाबत सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद नगरीय क्षेत्र के व्यापारियों को हिदायत पहले ही दे दी गई है। लक्सर में किसी दुकान पर ऐसे मास्क उपलब्ध नहीं हैं। तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि लक्सर के अलावा रायसी, सुल्तानपुर, बसेड़ी, बहादरपुर, भिक्कमपुर, गोवर्धनपुर, खानपुर, कुड़ी भगवानपुर में भी दुकानदारों को इसकी जानकारी दी जा रही है। बैठक में सुल्तानपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल, राजकुमार गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, बलजोर सिंह, मनोज गोयल, अमित परमार, सुरेश कुमार, सुमित बालियान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का जन्मदिन मनाया गया
Next: तीन तलाक देने का आरोप

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.