Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तिनगढ़ के आपदा प्रभावितों को न्यू तिनगढ़ में बसाने का काम शुरू
  • टिहरी

तिनगढ़ के आपदा प्रभावितों को न्यू तिनगढ़ में बसाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 10/05/2025
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  प्राकृतिक आपदा से प्रभावित तिनगढ़ गांव के 72 परिवारों को न्यू तिनगढ़ में बसाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रत्येक परिवार को सरकार ने 4.50 लाख रुपये की धनराशि घर बनाने के लिए स्वीकृत की है। जिसमें से प्रथम किस्त सभी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई है। सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ब्योंटी नामे तोक में बसाए जा रहे न्यू तिनगढ़ गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क, पेयजल और स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई हैं कुल 72 परिवारों को यहां विस्थापन किया जा रहा है। अब तक 2 परिवारों ने घर की पड़ गई है। जबकि 57 घरों की प्लिंथ डाल दी है। सीडीओ ने बताया कि 4.50 लाख की धनराशि घर बनाने के लिए दी जा रही है। इसके अलावा मनरेगा से विकास विभाग गांव के आंतरिक मार्ग, शौचालय निर्माण, कॉमन वर्किंग शेड, नहर और गौशाला का निर्माण कराएगा। ताकि ग्रामीणों को दिक्कत न हो और उन्हें भवन निर्माण के साथ-साथ स्वरोजगार भी मिले। सीडीओ ने डीडीओ मो. असलम को मनरेगा के कार्यों को कराने के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रशासक रीना देवी ने बताया कि 26-27 जुलाई 2024 को तिनगढ़ गांव में प्राकृतिक आपदा से पूरा गांव जमींदोज हो गया था। लांकि प्रशासन ने समय पर पूरे गांव को खाली करा कर जनहानि होन से बचा लिया था। ग्राम प्रशासक ने कहा कि न्यू तिनगढ़ गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए शासन-प्रशासन कार्य कर रहा है। एक ही शैली में घरों को बनाया जा रहा है। बताया कि सीड संस्था ने जूनियर हाईस्कूल का निर्माण कर दिया है। इस मौके पर ग्रामीण शंभू प्रसाद, दौलत राम, बीडीओ विपिन सिंह, डीपीओ अनुज बहुगुणा, ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार, कनिष्ठ अभियंता राजेश चौहान, अंतरिक्ष रमोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संरक्षण के लिए कदम उठाना जरूरी: शाह
Next: कर्णप्रयाग में डिग्री कॉलेज के गेट के सामने लगा है कूड़े का ढेर

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.