Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • थलीसैंण में शिक्षक का नशे का वीडियो वायरल, विभाग ने बिठाईं जांच
  • पौड़ी

थलीसैंण में शिक्षक का नशे का वीडियो वायरल, विभाग ने बिठाईं जांच

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)। विकास खंड थलीसैंण के एक शिक्षक का नशे में रास्ते में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का संज्ञान शिक्षा विभाग ने लिया है। इस संबंध में बीईओ थलीसैंण ने एक दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाते हुए इस मामले की जांच सौंप दी है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमे किसी महिला की आवाज है। जिसमें महिला यह कहते हुए सुनी जा रही है कि शिक्षक स्कूल के समय शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा है। चिंता जताई गई है कि ऐसे में बच्चों का भविष्य कैसा ठीक हो सकेगा। मांग भी की गई है कि इस स्कूल में अच्छे शिक्षक की तैनाती की जाए। थलीसैंण के खंड शिक्षाधिकारी विवेक पंवार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायल हुए इस वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। ग्रामीणों ने भी इस संबंध में शिकायत की है। प्रथमदृष्टया पाया गया है कि यह वीडियो राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मरोड़ा में प्रधानाध्यापक का है। इस वीडियो और पूरे मामले की जांच के लिए तत्काल प्रभाव से दो सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। इस जांच कमेटी में राउमावि. पलाण थलीसैंण के हेड मो. इकराम और राउमावि. देवधार थलीसैंण के हेड आशीष मियां को शामिल किया गया है। बीईओ के मुताबिक जांच कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मामले
Next: नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनोद नेगी का किया स्वागत

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.