Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी के शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान
  • टिहरी

टिहरी के शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान

RNS INDIA NEWS 14/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के शिक्षक आचार्य सन्तोष व्यास सहित पांच अन्य शिक्षिकाओं ने उंझा अहमदाबाद (गुजरात) में राष्ट्रीय स्तर की संस्था टीम मंथन के द्वारा सम्मानित होकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। सम्मानित शिक्षक नंदी बहुगुणा, सरोज बाला सेमवाल, विशंबरी भट्ट, तेजोमई बधानी व इंदु सैनी राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित हुए। राष्ट्रीय स्तर के लगभग सवा सौ शिक्षकों के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम उंझा गुजरात में बीते दिनों संपन्न हुआ। शिक्षकों को यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, आइडिया एवं बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए दिया गया। आचार्य सन्तोष व्यास शिक्षा के साथ साथ समाज मे फैली कुरीतियो नशा-उन्मूलन, पॉलिथीन उन्मूलन, पर्यावरण और स्वच्छता अभियान के साथ सोसियल मीडिया संस्कारशाला के माध्यम से समाज जागृति जैसे अनेकों क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हैं। अपने विद्यालय अवकाश के दिनों में ऋषिकेश उत्तराखंड की जानी मानी स्वयंसेवी रजिस्टर्ड संस्था नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ भी गंगा स्वच्छता अभियान, रोटी बैंक, शैक्षिक शिविर और गरीब असमर्थ लोगों के लिए उल्लेखनीय योगदान देते हैं।
सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं क्रमशः सन्तोष व्यास राजकीय जूनियर हाई स्कूल क्यारा, सरोज बाला सेमवाल प्राथमिक विद्यालय भैंस्यारौ, नंदी बहुगुणा राप्रावि रामपुर में और तेजोमय बधाणी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओवरी (टिहरी गढ़वाल) में कार्यरत है कार्यरत हैं। इस सम्मान के लिए भारतवर्ष के सभी राज्यों से चयनित नवाचारी शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लगभग सवा सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया था। समारोह में उमा ड्यूडी पूर्व बीआरसी एवं समाज सेवी शकुन्तला व्यास भी उपस्थित रही। शिक्षक शिक्षिकाओं ने बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान से खुशी का अनुभव कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रेवांस कमेटी निर्णय को लेकर कुलपति के समक्ष दर्ज की अपील
Next: बिजली के बिल जमा करने के नाम पर 88 हजार की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.