Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-08 at 17.24.19

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित आश्रितों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी आश्रितों की बात ध्यानपूर्वक सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा, प्रमाणपत्र निर्गमन, तथा अन्य प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक आश्रित को समय पर आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आश्रितों की समस्याओं के नियमित अनुश्रवण हेतु तहसील स्तर पर प्रति दो माह में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की जाएंगी तथा प्रति तिमाही जिलाधिकारी स्तर पर बैठक आयोजित की जाएंगी, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आश्रितों की मांग पर शासनादेश के अनुसार सभी सरकारी अस्पतालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों हेतु निशुल्क चिकित्सा सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। कहा कि यह शासनादेश सभी अस्पतालों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए। जिलाधिकारी ने आश्रितों को आश्वस्त किया कि प्रशासन सदैव उनके साथ है तथा उनकी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन पुनः शुरू
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार, साढ़े 21 लाख का गांजा बरामद

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.