Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर चंबा में धरना स्थगित
  • टिहरी

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर चंबा में धरना स्थगित

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।   स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से हुई वार्ता के बाद सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही के चलते सीएचसी चंबा की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संचालित चंबा जन स्वास्थ्य सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिया है। धरना स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने आंदोलनकारियों से वार्ता करते हुए बिंदुवार समस्या हल करने की प्रगति बताई। सीएचसी चंबा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती,अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन के रेडियोलॉजिस्ट,अस्पताल का उच्चीकरण समेत 15 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर 29 अक्तूबर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण,रविंद्र रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को टिहरी के पूर्व विधायक डॉ.धन सिंह नेगी के नेतृत्व आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से वार्ता की। स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति तक सीएचसी चंबा में जिला अस्पताल से दो दिन के लिए बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञ तैनात करने, सीएचसी का भवन बनाने,रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित करने को सीएमओ से प्रस्ताव भेजने और अन्य समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंचे सीएमओ डा.श्याम विजय ने कहा कि उक्त समस्याओं को हल करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पूर्व विधायक धन सिंह नेगी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। नेगी ने कहा कि जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टर और आवश्यक सेवाएं जल्द ठीक होनी चाहिए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पुखराज सिंह,अंकित सजवाण, रविंद्र रावत, विक्रम पंवार,साब सिंह सजवाण,विजय तिवाड़ी,महिपाल सजवाण,सोमवारी लाल सकलानी,ललित सुयाल,आशीष,दीपिका,सोनिया,गीता,अंजलि,यलमा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलर पंपिंग योजना तैयार करने के लिए सहयोग मांगा
Next: दस से कम छात्र संख्या पर नहीं मिलेगा स्कूल को नया भवन

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.