Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • स्वरोजगार योजना के ऋण प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं बैंक: सीडीओ
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

स्वरोजगार योजना के ऋण प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं बैंक: सीडीओ

RNS INDIA NEWS 31/07/2020
rns featured image new

बागेश्वर। सीडीओ डीडी पंत ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए बैंकों को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बैंकर्स से सरकार से संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिए जा रहे लोन का प्राथमिकता से उपलब्ध कराने को कहा। इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की मासिक समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ पंत ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों से स्वरोजगार के लिए प्राप्त आवेदनों को जल्द बैंकों को उपलब्ध कराने को कहा। सभी बैंकर्स से 15 दिन के भीतर उसकी जांच व परीक्षण कर लाभार्थी को लोन उपलब्ध कराने को कहा। किसी आवदेन में कमी होने पर संबंधित लाभार्थी और विभाग को उपलब्ध कराकर जल्द निराकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैंक और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और लोक कल्याणकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने को कहा। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पशुपालन, कृषि, उद्यान व उद्योग के आवेदनों को औपचारिकता पूरी कर लोन मुहैया कराने व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिकाधिक लोगों को लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में लीड बैंक अधिकारी एमएस पांगती, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। एनआरएलएम में 27 आवेदकों को मिला लोन:बागेश्वर। अपर परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि योजना के तहत 189 आवेदन बैंकों को भेजे गए थे। जिसमें 27 स्वीकृत हुए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 307 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें 282 को बैंकों को भेजा गया। 67 आवेदनों को बैंक ने स्वीकृत किया। 19 को लोन उपलब्ध करा दिया गया है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत वाहन मद में छह और गैर वाहन मद में चार सहित कुल 10 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। वहीं दीनदयाल होम स्टे योजना के तहत भी दो आवेदन पत्र बैंक को भेजे गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांवों को सेनेटाइज करने का काम शुरू
Next: स्मैक के साथ पकड़े गए युवकों की जमानत याचिका खारिज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.