Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

एसएसजे परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की ओर से विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष और सचिव शचि शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत इंजीनियर रवींद्र नाथ पाठक ने की। विभागाध्यक्ष पारुल सक्सेना ने सचिव शचि शर्मा को बैज अलंकरण और शॉल प्रदान कर स्वागत किया। सचिव ने छात्रों को विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भयमुक्त समाज के निर्माण के लिए कानून का सकारात्मक उपयोग आवश्यक है। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, टोल-फ्री हेल्पलाइन तथा आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभागाध्यक्ष पारुल सक्सेना ने विधिक साक्षरता की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि कानून की प्राथमिक जानकारी समाज में जागरूक नागरिक तैयार करने में सहायक होती है। कार्यक्रम के अंत में मनोज कुमार बिष्ट ने कहा कि कानून की सहायता से कई समस्याओं का सरल समाधान संभव है और न्याय संबंधी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। शिविर में सुशील भट्ट, सुमित खुल्बे, अनामिका पंत, अर्पिता जोशी, पारस नेगी, अनूप सिंह बिष्ट, कमल जोशी, सी.जे. यादव, हेमलता अवस्थी, मनोज सिंह मेर, पीएलवी दीपा पांडे, पीएलवी रेनू बिष्ट सहित बीसीए, बीएससी और एमएससी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरीश रावत बोले, मेरे फार्मूले से करो उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण
Next: दुष्कर्म के दोषी युवक को 20 साल की सजा

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-03 at 17.02.02_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.