Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जाएगी नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी, सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा
  • राष्ट्रीय

जाएगी नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी, सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। यूपी समेत सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नए सिरे से पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट गई है। इस बीच खबर है कि कांग्रेस पार्टी इन प्रदेश इकाईयों के प्रमुखों नवजोत सिंह सिद्धू समेत सभी पांचों अध्यक्षों को हटाने वाली है। पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए ये कंफर्म किया कि सोनिया गांधी ने पंजाब, उत्तराखंड, यूपी, गोवा और मणिपुर के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा है ताकि नए पीसीसी चीफ का पुनर्गठन किया जा सके। मंगलवार शाम को कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद पार्टी प्रदेश इकाईयों में पुनर्गठन की तरफ आगे बढ़ रही है। ऐसे में पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी ने पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के सभी प्रदेश अध्यक्षों का इस्तीफा मांगा है।
सोनिया गांधी के निर्देशों से साफ है कि अब नवजोत सिंह सिद्दू समेत सभी पांचों राज्यों के पीसीसी चीफ जल्द ही हटाए जा सकते हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस पार्टी ने समीक्षा बैठक भी की थी। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ पर हार का ठीकरा फोड़ा। कांग्रेस के कद्दावर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तो यह तक कह डाला कि सिद्धू की ठोको ताली ने कांग्रेस को ही ठोक दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिटटी से भरा ट्रैक्टर नहर में गिरा, दो की मौत
Next: यूपीएस की बैटरी में विस्फोट, महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.