Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर को मिलेगा 20 हजार लीटर पानी फ्री: सीएम
  • पौड़ी

श्रीनगर को मिलेगा 20 हजार लीटर पानी फ्री: सीएम

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
default featured image

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कदम उठाए हैं। अपने साढे़ चार महीने के कार्यकाल में 500 से अधिक निर्णय अब तक ले लिए हैं। देवस्थानाम बोर्ड को देशकाल और परिस्थतियों और गठित हाई पॉवर कमेटी के रिपोर्ट के बाद भंग कर दिया है, ताकि एक सर्वमान्य रास्ता निकले और आगे जो भी फैसला होगा, सभी का पक्ष सुनते हुए लिया जाएगा। श्रीनगर के उपभोक्ताओं को 20 हजार लीटर पानी मुफ्त में देने और पौड़ी को हेलीसेवा से जोड़ने जैसी घोषणाओं के साथ ही सीएम ने पौड़ी में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। बीजेपी युवा मोर्चो ने सीएम के आगवानी में शहर में बाइक रैली निकाली।
बुधवार को पौड़ी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पौड़ी और अल्मोड़ा सांस्कृतिक धरोहर है और इसे बचाने का काम सरकार करेगी। अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में सीएम ने प्रदेश की विकास योजनाओं और केंद्र सरकार के कामकाज को केंद्र में रखा। सीएम ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी, आशा, उपनल आदि कार्मिकों के मानदेय और राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोत्तरी की और किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा है। गोल्डन कार्ड की खामियों को भी दूर किया गया है। स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना शुरू हो गई। त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने पर भी सीएम ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण जिनका काम काज प्रभावित हुआ उनके लिए आर्थिक पैकेज की व्यवस्था सरकार ने की। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए ही 119 करोड़ का पैकेज शामिल है और इसी तरह से परिवहन, चारधाम आदि क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए भी पैकेज की व्यवस्था सरकार ने की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा चुनाव से पहले सात चुनावी रैलियों से मोदी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार
Next: सीएम ने 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.