Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिवांग अपहरणकांड के आरोपियों को जेल भेजा
  • हरिद्वार

शिवांग अपहरणकांड के आरोपियों को जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। शिवांग अपहरणकांड से लेकर उसे खरीदने में शामिल रहे आरोपियों को ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों को जिला जेल में दाखिल कर दिया। शनिवार को मोहल्ला कड़च्छ निवासी रविंद्र के आठ माह के बेटे शिवांग का घर से अपहरण कर लिया गया था। मासूम की मां को करीब ढाई घंटे बाद बेटे के अपहरण की जानकारी मिल सकी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हो गई थी लेकिन कई घंटों तक चली एक्सरसाइज के बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी। पुलिस अभी मासूम की तलाश के लिए दिमाग मथ ही रही थी कि एक स्थानीय पत्रकार नरेश तोमर ने मासूम के संबंध में अहम जानकारी दे दी थी। पुलिस ने चंद मिनटों में सप्तऋषि क्षेत्र से मासूम को बरामद कर लिया था, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का परत दर परत खुलासा हो गया था। मासूम का अपहरण पड़ोस की रहने वाली महिला सुषमा एवं उसकी बेटी किरण ने किया था, जिसके बाद सुषमा ने मोहल्ले में रहने वाली अपनी समधन अनीता की मदद से मासूम को आशा कार्यकत्री रुबी पत्नी अमित निवासी सीतापुर एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा पत्नी मनोज निवासी मोहल्ला कड़च्छ को सौंप दिया था। इन दोनों ने मासूम को खरीदार संजय पुत्र अशोक निवासी श्यामपुर कांगड़ी को देकर उसकी एवज में पचास हजार की रकम ले ली थी जबकि दो लाख की रकम कुछ दिन बाद देना तय हुई थी। मासूम के अपहरण को लेकर अधिक शोर शराबा होने के चलते आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने मासूम को सौंपने के लिए पत्रकार नरेश तोमर से संपर्क साधा था, जिसके बाद उन तक पहुंचने में पुलिस कामयाब रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए देर रात को ही खरीदार की पत्नी पारूल को भी गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को ज्वालापुर पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अब जल्द ही मामले में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी क्षेत्र में कार दौड़ाने का वीडियो वायरल
Next: जिला शिक्षाधिकारी के दफ्तर में लगी आग, कई फाइलें जलकर राख

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.