Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शिक्षिका की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षिका की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
default featured image

14 साल से साथ रह रहे केयरटेकर पर लग रहा हत्या का आरोप

रुद्रपुर(आरएनएस)।   रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  मूलरूप से अल्मोड़ा और हाल कौशल्या फेस दो निवासी 52 वर्षीय सुषमा पंत किच्छा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि वह अकेली थी और उसके साथ यूपी निवासी विवाहित अजय मिश्रा 14-15 साल से केयरटेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा दक्ष चौराहे पर होटल चलाता है। मंगलवार सुबह सुषमा पंत घर पर ही थी, जबकि अजय मिश्रा सुबह सवा सात बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर होटल चला गया। इस दौरान सुषमा ने घर के बाहर से गुलाब के फूल पूजा पाठ के लिए तोड़े। दोपहर में जब अजय मिश्रा घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो सुषमा की जली लाश देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाद में सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर सुषमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अजय मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि उसकी जलाकर हत्या की है या आत्महत्या है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 08 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन
Next: साइबर ठग ने फिक्स डिपॉजिट तोड़कर खाते से उड़ाए 2.21 लाख रुपये

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.