Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षकों के बीच से हो बीआरसी- सीआरसी की नियुक्ति
  • देहरादून

शिक्षकों के बीच से हो बीआरसी- सीआरसी की नियुक्ति

RNS INDIA NEWS 06/07/2022
default featured image

देहरादून। बीआरसी – सीआरसी की नियुक्ति आउटसोर्स के माध्यम से किए जाने पर राजकीय शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। संघ ने इसके लिए शिक्षकों के बीच ही लिखित परीक्षा कराने की मांग की है। शिक्षा विभाग ने बीआरसी – सीआरसी की निुयक्ति शिक्षकों के बीच से करने के बजाय आउटसोर्स के जरिए करने का इरादा जाहिर करते हुए, इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं। विभाग ने तर्क दिया है कि इन पदों पर नियमित शिक्षकों की निुयक्ति से स्कूलों में पढ़ाई का नुकसान होता है। लेकिन राजकीय शिक्षक संघ इसके विरोध में आ गया है। संघ के महामंत्री डॉ० सोहन सिंह माजिला ने समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर कहा है कि विभाग की ओर से इस बावत जारी किए गए कांसेप्ट नोट से कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत है कि आउटसोर्स के जरिए नियुक्ति होने वाले बीआरसी- सीआरसी की शैक्षिक योग्यता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए बेहतर होगा कि इन पदों पर पूर्व की तरह शिक्षकों को नियुक्ति किया जाए। उन्होंने इसके लिए सभी संवर्ग के शिक्षकों के बीच लिखित परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है। माजिला ने कहा कि आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति एक तरह से शिक्षा में एनजीओ का दखल देना है। इसका संगठन विरोध करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिन से लापता युवक का खाई में मिला शव
Next: चाचियों पर कराया षडयंत्र के तहत दुष्कर्म कराने का मुकदमा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.