Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिक्षक को कोचिंग सेंटर के अंदर घुसकर पीटा
  • हरिद्वार

शिक्षक को कोचिंग सेंटर के अंदर घुसकर पीटा

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
default featured image

रुड़की।  शिक्षक को कोचिंग सेंटर के अंदर घुसकर पांच युवकों ने जमकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगालने की तैयारी कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली को कोटवाल आलमपुर थाना झबरेड़ा हाल गली नंबर एल 2 साउथ सिविल लाइंस निवासी विक्रांत पंवार ने तहरीर देकर बताया कि वह स्मार्ट एकेडमी क्लासेस कोचिंग सेंटर चलाते हैं। 15 जुलाई को रात करीब आठ बजे के आसपास दो छात्रों को सेंटर के अंदर पढ़ा रहा था। इस बीच दो बाइक सवार कोचिंग सेंटर के बाहर आकर रुके। कोचिंग सेंटर में घुसते ही युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और जमकर पीटा। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौका मिलने पर जान से मारने और कोचिंग सेंटर बंद करने की धमकी देकर फरार हो गए। शिक्षक ने हमलावरों से जान माल का खतरा बताया है। छपार निवासी एक छात्र पर भी हमला कराने का शक जताया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कोचिंग सेंटर के शिक्षक की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगालने की तैयारी कर रही है। कोचिंग सेंटर के छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ
Next: 35 लाख की धोखाधड़ी में बजाज कैपिटल के प्रबंधक समेत चार लोगों पर केस

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.