Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • शरीर के वजन के हिसाब से पीना चाहिए पानी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट…
  • रहन-सहन

शरीर के वजन के हिसाब से पीना चाहिए पानी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट…

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
default featured image

45 किलो के व्यक्ति को रोजाना क्या उतना ही पानी पीने की जरूरत होगी, जितनी 85 किलो के व्यक्ति को होती है? वजन के अनुसार पानी की जरूरत का हिसाब लगाकर सही मात्रा में रोजाना पानी पी सकते हैं और यह स्वस्थ रहने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पानी पीना शरीर के लिए बहुत जरूरी है. पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से कई बीमारियां घेर सकती हैं. लोगों को हमेशा इस बात की दुविधा रहती है कि आखिर किसी व्यक्ति को दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए. आमतौर पर रोजाना 2 लीटर पानी पीने की बात कही जाती है.
रोजाना सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्तर तेजी से बढ़ता है और भूख भी नियंत्रित रहती है. शरीर के वजन के हिसाब से पानी पीने की जरूरत होती है और उसके लिए पहले अपना वजन माप लेना चाहिए. शरीर के वजन के हिसाब से पानी की जरूरत जानने के लिए फॉर्मूला है और यह जानना बहुत आसान है.
एक बार शरीर का वजन किलोग्राम में जांच लिया तो उस संख्या को 30 से विभाजित करें. वजन को 30 से विभाजित करने के बाद जो संख्या आएगी कि वह लीटर में प्रतिदिन पानी पीने का हिसाब है. यानी इस फॉर्मूले के बाद पता चल जाएगा कि आखिरी शरीर के वजन के हिसाब से रोजाना कितने लीटर पानी पीना है. मान लें कि वजन 60 किलो है तो इसे 30 से विभाजित करने पर 2 आएगा. यानी 60 किलो के वजन के व्यक्ति को रोजाना 2 लीटर पानी पीना चाहिए. अगर वजन 50 किलो है तो 1.6 लीटर (1 लीटर और 600 मिलीलीटर) पानी पिएं.
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. पर्याप्त पानी पीने से वजन नहीं बढ़ता है. पानी में कैलोरी की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है. इसका मतलब है कि अगर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो अधिक मात्रा में कैलोरी की मात्रा लेने से बच जाते हैं, जिससे वजन बढऩे का भी जोखिम नहीं होता है.
दिनभर में वजन के अनुसार पर्याप्त पानी पीने को लेकर इस बात का ख्याल रखें कि अगर व्यायाम कर रहे हो तो हर आधे घंटे में कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं. इसकी वजह यह है कि व्यायाम करने से पसीना निकलता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है. वहीं खाना खाने के पहले आधा लीटर पानी पी लें. इससे फायदा यह होगा कि इससे भूख कम लगेगी. इस बात का ख्याल भी रखना है कि जब प्यास न लगी हो तो भी पानी पिएं. पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. सादा पानी नहीं पी पा रहे हैं तो पुदीना, नींबू या खट्टे फल स्वाद के लिए मिला सकते हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 फरवरी
Next: खतरनाक हो सकता है इस तरीके से ब्रश करना!

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.