Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शांति के संदेश पर अल्मोड़ा परिसर में गोष्ठी का आयोजन
  • अल्मोड़ा

शांति के संदेश पर अल्मोड़ा परिसर में गोष्ठी का आयोजन

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
default featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा के गणित विभाग सभागार में बुधवार को राज विद्या केंद्र द्वारा शांति और आत्मज्ञान पर केंद्रित एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रेम सिंह रावत के शांति संदेश का प्रसारण किया गया, जिसमें उनके विचारों ‘खुद को जानो, आनंद को खुद में खोजो’ को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी में आध्यात्म, मानव जीवन-मूल्य और आत्मबोध से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील जोशी ने इसे आत्मबोध के लिए एक प्रभावी पहल बताते हुए कहा कि इसमें शामिल हुए लोग आत्मज्ञान की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पूर्व कुलपति एवं कला संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम की योजना एक सप्ताह पहले से बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि “इस संसार में सबकुछ उपलब्ध है, लेकिन सत्य को समझने के लिए आंतरिक दृष्टि विकसित करनी होगी। हमें सभी जीवों को आत्मवत देखने की जरूरत है, न कि केवल अपने लाभ-हानि तक सीमित रहने की। इस कार्यक्रम ने लोगों को आत्म से परिचित होने का अवसर दिया है।” उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ कोषाधिकारी बी.डी. पांडे को बधाई दी। गोष्ठी में प्रेम सिंह रावत के शांति और प्रेम संदेश की रूपरेखा बी.डी. पांडे ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रो. नीरज तिवारी, प्रो. प्रियंका सागर, प्रो. शालिमा तबस्सुम, डॉ. रवि कुमार, प्रधान सहायक सागर रौतेला, डॉ. पूरन जोशी, डॉ. तिलक जोशी समेत कई प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का अभियान
Next: विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान ने श्रमिकों की हड़ताल को बताया निराधार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.