
रुड़की। पुलिस ने स्कूटी सवार से देसी शराब के दो पेटी बरामद की है। शराब को सील कर स्कूटी को सीज कर दिया गया। अवैध शराब की खरीद फरोख्त रोकने के लिए पुलिस जुटी है। कच्ची, अंग्रेजी और देसी शराब की बड़ी खेप अब तक रुड़की और देहात क्षेत्र में पकड़ी जा चुकी है। कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता और प्रवीण क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली की मलकपुर चुंगी के पास से स्कूटी सवार गुजर रहा है। जिसके पास दो पेटी देसी शराब है। पुलिस टीम ने पठानपुरा चौक के पास स्कूटी सवार को पकड़ लिया। तलाशी में स्कूटी से देसी शराब की दो पेटी बरामद की गई। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अमजद पुत्र बुंदू निवासी खंजरपुर की स्कूटी से देसी शराब की दो पेटी बरामद की है।

