
रुड़की(आरएनएस)। करीब पांच दिन पूर्व नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार कर घायल किए जाने के आरोप में बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रानीपुर हरिद्वार निवासी गौरव मनोरिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता स्वराज सिंह माता कुसुम देवी 26 मार्च को अपने गांव जड़ौदा पांडा से स्कूटी पर सवार होकर वापस हरिद्वार लौट रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर बिझौली गांव के निकट पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आए तथा उन्होंने उसके पिता की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिडकुल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर अभी भी उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

