Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • स्कूल बंक कर 120 किमी दूर घूमने गई 3 नाबालिग सहेलियों ने खाया जहर, 2 की मौत
  • मध्य प्रदेश

स्कूल बंक कर 120 किमी दूर घूमने गई 3 नाबालिग सहेलियों ने खाया जहर, 2 की मौत

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। स्कूल बंक करके इंदौर में घुमने आई आष्टा शहर की 3 नाबालिग सहेलियों ने जहर खा लिया जिसमें दो लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इंदौर के एडीसीपी प्रशांत चौबे ने बयाया कि यहां जहर खाने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक बाल-बाल बच गई। ये लोग सीहोर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इसमें एक लड़की ने पारिवारिक संबंधों में खटास के चलते जहर खा लिया, जबकि दूसरी ने दोस्ती की वजह से जहर खा लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद तीनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां देर शाम दो की मौत हो गई। तीसरी नाबालिग लड़की का इलाज चल रहा है। घटना के वक्त तीनों रीजनल पार्क रोड पर घूम रही थीं। पुलिस के अनुसार उन्हें अस्पताल से युवतियों के जहर खाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जहर खाने की वजह की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसमें से एक किशोरी ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाया, जबकि दूसरी ने युवक से दोस्ती के चक्कर में जहर खाया। वहीं तीसरी के जहर खाने की वजह पता नहीं चल सकी है। उन्होंने बताया कि पहले यह जानकारी मिली थी कि तीनों ने रीजनल पार्क में जहर खाया था। लेकिन यहां के कर्मचारियों ने बताया कि पार्क में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
एडीसीपी ने कहा कि लड़कियों ने आष्टा में जहर खरीदा और इंदौर में खुद को मारने का फैसला किया। फिलहाल परिजन इंदौर पहुंच गए हैं। वे सदमे की स्थिति में हैं। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक तीनों स्कूल से बंक मारकर यहां घूमने पहुंची थी। ये घटना भवर कुआं थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले अतिवादी हिंसा भड़कने की चेतावनी
Next: ड्रग्स मामले में बुरी फंसी कामेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.