
रुड़की। एससीईआरटी की ओर से खानपुर ब्लॉक के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति की प्रवेश परीक्षा कराई गई। शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक आशा पैन्यूली ने परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली। एससीईआरटी हर साल एनएमएमएसएस, एसएनएन और राज्य योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा कराती है। इस परीक्षा में कक्षा आठ में पढ़ने वाले वही बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। जिन्होंने कक्षा सात की परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष खानपुर विकासखंड के बच्चों की प्रवेश परीक्षा के लिए नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में केंद्र बनाया गया था। खानपुर के कुल 28 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था। सोमवार को परीक्षा कराई वे। परीक्षा में सभी 28 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक आशा पैन्यूली ने केंद्र पर छापा मारकर निरीक्षण किया। उन्हें पर्यवेक्षक सरस्वती पुंडीर और प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता केंद्र पर मौजूद मिले। उन्होंने कई बच्चों के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से उनका मिलान किया। साथ ही बाकी की व्यवस्थाएं भी देखी बताया कि उनके द्वारा खानपुर के अलावा नारसन, रुड़की, बहादराबाद, लक्सर और भगवानपुर ब्लॉक में भी परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं।

