
रुड़की(आरएनएस)। मोहल्ला किला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन एक जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास के घरों में उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। बाद में परिजनों ने सभी संभावित स्थानों तथा रिश्तेदारों के यहां भी उसकी तलाश की लेकिन जब उसका कोई अता-पता नहीं लगा तो पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

