Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
  • अल्मोड़ा

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-11 at 14.54.07_11zon

अल्मोड़ा। पांडेखोला स्थित दीनदयाल पार्क में बुधवार प्रातः पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, एकात्म मानववाद की अवधारणा तथा अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर संगठन को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के वंचित और कमजोर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक वास्तविक समानता स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के माध्यम से ऐसी विचारधारा प्रस्तुत की, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के संतुलित विकास की परिकल्पना की गई है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राजनीतिक व सामाजिक जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अजय वर्मा ने की, जबकि संचालन दर्शन रावत ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री कमल बिष्ट, महामंत्री प्रकाश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला मंत्री देवाशीष नेगी, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सांगा, गौरव भंडारी, शुभम रौतेला, वरिष्ठ कार्यकर्ता पीयूष पांडे, मनोज तिवारी और सुनील कर्नाटक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 फरवरी
Next: मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुख ‘विज्ञान केंद्रों का भविष्य’ पर करेंगे चर्चा

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
  • विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.