
रुड़की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापा मारकर गोकशी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 305 किलो मांस बरामद किया है। कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में गोकशी की रोक थाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलियर के जवाई खेड़ा में एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान गोकशी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 305 किलो मांस और उपकरण बरामद किए। पुलिस ने शहीद, नोमान, निवासी जमाई खेड़ा, कलीम निवासी इमाम सहाब रोड कलियर व आमिर निवासी ग्राम शहीद चौक खालापार थाना सिविल लाइंस मुजफ्फर नगर के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकमा दर्ज कर लिया है।

