Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में बेअसर रहा बंद
  • देहरादून

ऋषिकेश में बेअसर रहा बंद

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
default featured image

ऋषिकेश। नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का असर तीर्थनगरी ऋषिकेश में नहीं दिखा। व्यापारिक प्रतिष्ठान, रेस्तरां, बैंक आदि खुले रहे। बाजार में सामान्य दिनों की तरह रौनक नजर आयी। यात्री और निजी वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे। सोमवार सुबह ऋषिकेश में भारत बंद को लेकर लोगों में संशय की स्थिति रही। सुबह 9 बजे तक बाजार सामान्य दिनों की तरह खुलने से संशय दूर हुआ। रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए लोग बाजार का रुख करते रहे। देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, तिलक मार्ग, रेलवे रोड, त्रिवेणीघाट रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, झंडा चौक में दुकानों, रेस्तरां और बैंकों में लोगों की आवाजाही बनी रही। संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर में पर्वतीय और मैदानी रूट की बसों का संचालन सुचारु रहा। बंद समर्थक नजर नहीं आए। लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। बंद से निपटने को पुलिस की ओर से व्यवस्था चाकचौबंद रही। जबरन दुकान बंद कराने वालों पर कार्रवाई को पुलिस बाजार में गश्त करती रही। हालांकि कहीं भी जबरदस्ती दुकान बंद करवाने का एक भी मामला सामने नहीं आया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि बंद को देखते हुए व्यवस्थाएं चाकचौबंद रही। वहीं, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, श्यामपुर, छिद्दरवाला, रायवाला आदि क्षेत्रों में भी बंद का असर दिखायी नहीं दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे व जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार
Next: डोईवाला में रहा बंद का असर

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.