Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
default featured image

देहरादून। उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह रेलवे लाइन काफी कठिन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, चूंकि कई टनल बनाई जानी हैं। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि काम सही समय पर पूरा हो जाए।
गुरुवार को दून दौरे पर पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देहरादून में एक आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन जल्द बनकर तैयार हो जाए, इसके लिए सरकार के सहयोग से जल्द से जल्द प्रस्तावित योजना पर काम शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा हर्रावाला रेलवे स्टेशन को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। रेलवे का प्रयास है कि देहरादून में कनेक्टिविटी को जितना संभव हो सके, बेहतर बनाया जाए। उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वह टीम के साथ रेलवे के चिकित्सा केंद्र में भी पहुंचे। यहां तैनात स्टाफ और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मीडियो के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे देहरादून में यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रस्तावित योजनाओं पर जल्द काम शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि कोई नई ट्रेन चलवाने को लेकर फिलहाल प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने रेलवे में टिकट बुकिंग काउंटरों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इस दौरान देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सीताराम सोनकर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस महिला ने कहा, इंटरनेट नहीं होता तो मां नहीं बन सकती थी
Next: पांच लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.