Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार ने अनसुनी की कोविड चेतावनी: राहुल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार ने अनसुनी की कोविड चेतावनी: राहुल

RNS INDIA NEWS 25/07/2020
rahul-gandhi

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी कोरोना वायरस, अर्थव्यवस्था और चीन को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कोविड और अर्थव्यवस्था को लेकर मेरी चेतावनी अनसुनी करने का नतीजा है- देश में आपदा। उन्होंने चीन को लेकर अपनी बात को अनसुनी न करने को कहा।
राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, मैं कोविड-19 और अर्थव्यवस्था के बारे में सचेत करता रहा। उन्होंने मेरी चेतावनी को नहीं सुना। नतीजा- देश पर आपदा। मैं चीन के बारे में भी बार बार सचेत कर रहा हूं। वे अब भी नहीं सुन रहे। इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने वीडियो सीरीज सत्य का सफर: राहुल गांधी के साथ के जरिए सरकार को निशाने पर लिया। इस सीरीज की तीसरी कड़ी गुरुवार को जारी की गई। राहुल गांधी ने वीडियो में चीन से निपटने के बारे में बताया। राहुल ने कहा कि अगर आप उनसे निपटने के लिए मजबूत स्थिति में हैं, तभी आप काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आप उनसे वो हासिल कर पाएंगे, जो आपको चाहिए और यह सचमुच में किया जा सकता है, लेकिन अगर चीन ने कमजोरी पकड़ ली, तो फिर ये गड़बड़ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे पहली बात यह है कि आप बिना किसी दृष्टिकोण के चीन से निपट नहीं सकते हैं। मैं केवल राष्ट्रीय दृष्टिकोण की बात नहीं कर रहा हूं, मेरा मतलब अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 की पूरी तैयारी रखी जाए: मुख्यमंत्री
Next: कबाड़ भी काम की चीज हुआ साबित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.