Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायवाला में चोरों की पुलिस को चुनौती
  • देहरादून

रायवाला में चोरों की पुलिस को चुनौती

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। रायवाला क्षेत्र में चोर बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में अब कार चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की पहचान और कार की बरामदगी के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों का सहारा ले रही है। दावा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक ग्रामसभा हरिपुरकला स्थित उमा विहार में घर के बाहर संजय पुत्र लक्ष्मी चंद ने कार खड़ी की थी। रात के वक्त कार घर के बाहर ही थी, लेकिन सुबह मौके से कार गायब थी। आसपास तलाश के बावजूद संजय को कुछ पता नहीं चला, तो वह सीधे थाने पहुंचे। शिकायत देकर कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मालूम हो कि महज 10 दिनों के भीतर रायवाला क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले प्रतीतनगर में गिफ्ट सेंटर से नगदी व अन्य सामान चोरी और झोपड़ी से सिलेंडर के साथ ठेली चोरी का मामले का खुलासा भी अभी तक नहीं हो पाया है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उल्टी-दस्त से एक बच्चे की मौत
Next: आईसीएसएसआर प्रोजेक्ट घोटाले की जांच को कमेटी गठन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.