Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • पंजाब पुलिस की गाड़ी से मिला बम
  • पंजाब

पंजाब पुलिस की गाड़ी से मिला बम

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
default featured image

अमृतसर।  पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक घड़ी एक पुलिस की गाड़ी में दो नकाबपोश युवक बम ईमप्लांट कर मौके से फरार हो गए। सी.सी.टी.वी. फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व बम निरोधक दस्ते ने जीप के नीचे से प्लांट किया गया बम कब्जे में ले लिया है।
 बताया जा रहा है कि सी.आई.ए. स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह बागा के घर के बाहर जीप खड़ी थी जिसमें दो नकाबपोश युवकों द्वारा बम ईमप्लांट किया गया। पिछले लंबे समय से इंस्पेक्टर दिलबाग अमृतसर में तैनात हैं और अलग-अलग थानों में कई अपराधियों को पकड़ चुके हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सब इंस्पेक्टर दिलबाग के घर के बाहर  खड़ी गाड़ी में ही क्यों बम लगाया गया।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
पुलिस का एक बड़ा दस्ता रंजीत एवेन्यू में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रहा है पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि मोटरसाइकिल पर सवार हो बॉम्ब इन प्लांट करने आए यह दोनों युवक कहां से आए और कहां को फरार हुए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस की कारगुजारी पर इन दो नकाबपोश युवकों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस उस मोटरसाइकिल नंबर से युवकों को भी ट्रेस करने का प्रयास कर रही है

आई जी बोले
 वहीं आई.जी. हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने पुलिस की ओर से अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी में एक डेटोनेटर बरामद किया गया जिसकी जांच अमृतसर के डी.सी.पी. डिटेक्टिव मुखविंदर सिंह भुल्लर कर रहे हैं पुलिस बहुत जल्द ही इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों की निशानदेही कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्षा बंधन के दिन लापता हुए युवक का शव मिला, 4 बहनों का था इकलौता भाई
Next: एक बार फिर शर्मसार हुई इंसानियत, हवस के अंधे ने 9 साल की बच्ची को भी ना बख्शा

Related Post

default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
default featured image
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.