Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीआरडी की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 से
  • अल्मोड़ा

पीआरडी की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 से

RNS INDIA NEWS 21/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी की नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल आयोजन के सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी अल्मोड़ा एस के पन्त की अध्यक्षता में आज विकास भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने आयोजित होने वाली नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल आयोजन के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को परीक्षा हेतु की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 27 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक पुलिस लाईन मैदान अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी, जिसमें जनपद अल्मोड़ा के 871 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें 248 महिला और 623 पुरूष अभ्यर्थी सम्मिलित है। परीक्षा आयोग द्वारा निर्धारित समय से आयोजित की जायेगी। उन्होंने उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ अपना एक फोटो-पहचान पत्र तथा एक नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लायें। उक्त बैठक में पुलिस विभाग से सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बंग्याल, व0प्र0अधिकारी युवा कल्याण विभाग टी एस गड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतरौजखान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त किया गिरफ्तार
Next: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में कृषि विज्ञान मेले का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.