Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे के तीन असलहा लाइसेंस निलंबित
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे के तीन असलहा लाइसेंस निलंबित

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। देहरादून में पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब हरिद्वार जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह के तीन असलहों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इससे पहले देहरादून के राजपुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। घटना बीते शुक्रवार रात की थी, जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे यशोवर्धन अपने ड्राइवर के साथ दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसिफिक मॉल के पास उनकी कार को लैंड क्रूजर और एस्कॉर्ट में चल रही बोलेरो ने ओवरटेक करने की कोशिश की। सड़क पर जगह कम होने के कारण गाड़ी साइड न दे पाने पर आरोप है कि दोनों वाहनों ने यशोवर्धन की कार घेरकर रोक ली। आरोप है कि इसके बाद गाड़ी से उतरे दिव्य प्रताप सिंह, उनके गनर राजेश सिंह और अन्य साथी कथित रूप से यशोवर्धन और ड्राइवर को बाहर खींचकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि दिव्य प्रताप लगातार लात-घूंसे से मारपीट की। आरोप है कि चैंपियन के बेटे ने पिस्टल दिखाई। घटना का वीडियो सामने आते ही मामला गरमा गया। राजपुर थाना पुलिस ने पहले अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद दिव्य प्रताप को नामजद करते हुए तीन नई धाराएं भी जोड़ी गईं। इधर, हरिद्वार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि देहरादून से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दिव्य प्रताप सिंह के लाइसेंसधारी तीनों असलहे निलंबित कर दिए गए हैं। मामले की सुनवाई के बाद लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 142 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर
Next: सिंचाई विभाग की जमीन पर खड़ा कर दिया कूड़ाघर

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.