Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व सैनिक पिता की हत्या में बेटा समेत तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पूर्व सैनिक पिता की हत्या में बेटा समेत तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी पर एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान भगवान सिंह की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। मृतक के बेटे यशपाल ने ही करोड़ों की संपत्ति के लालच में अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह किया। पुलिस ने आरोपी यहपाल और उसके दो दोस्तों राजन उर्फ ललित मोहन और शेखर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दो दिन पहले मृतक के बेटे यशपाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता की लिफ्ट लेने के वाले एक अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मृतक के बेटे से पूछताछ कि तो उसके द्वारा बताया की वह किसी दोस्त को शादी में जा रहा था। जब दोस्त के बारे में पूछताछ की गई तो वो सही से जवाब नहीं दे पाया। जिससे शक की सुई बेटे पर ही घूमने लगी।

महंगे शौक और गलत संगति बनी हत्या की वजह
आरोपी बेटा महंगा शौक और गलत संगती हत्या की वजह बना। जब घर से रुपये नहीं मिलने लगे तो आरोपी बेटे ने हत्या की प्लानिंग ही बना ली। आरोपी यशपाल और उनके दोस्तों ने मिलकर प्लान बनाया, लेकिन जब पुलिस ने बेटे की बताई कहानी पर क्रॉस कोशन किए तो मामला खुल गया। पुलिस ने जब पूछा कि किस दोस्त की शादी थी, वह नाम नहीं बता पाया, नंबर भी नहीं दिखा पाया, यहां तक की कार्ड भी शादी का नहीं दिखा पाया। इसके बाद ही पुलिस को बेटे पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में चित्र निर्माण राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
Next: जिलाधिकारी ने किया जीआईसी स्यालीधार का निरीक्षण

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.