Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस ने किया तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा
  • हरिद्वार

पुलिस ने किया तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
default featured image

रुड़की।  पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली को रतन सिंह नेगी निवासी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आवास ने तहरीर देकर बताया था कि बंघेड़ी महावतपुर में निर्माणाधीन आवास का कार्य चल रहा था। 28 नवंबर 2021 को आवास से बिजली की फिटिंग और सबमर्सिबल का मोटर चोरी हो गया था। वहीं, सीमा सैनी निवासी मयूर विहार शेखपुर 16 मार्च को परिवार के साथ सहारनपुर गई थी। घर वापस आए तो घर से तीन अंगूठी, दो गले की चेन, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी पाजेब, तीन चांदी के सिक्के और जरूरी कागजात चोरी मिले थे। इसके अलावा न्यू आदर्श नगर निवासी ज्योत्सना ने बताया था कि वो चार फरवरी को परिवार के साथ देहरादून गई थी। छह फरवरी को चौकीदार ने फोन कर बताया था कि घर के ताले टूटे हैं। घर से फोन, सोने चांदी के जेवरात और कैश गायब मिला था। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि ज्योत्सना के घर नौकरानी ने आना बंद कर दिया है। नौकरानी को हिरासत में लिया गया। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नौकरानी के पति तक पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गुलाब सिंह उर्फ छोटा पुत्र शांता निवासी हलालपुर कोतवाली देहात सहारनपुर हाल गांव माजरा को गिरफ्तार किया है। गुलाब ने पूछताछ में कबूल किया कि पत्नी नौकरानी का काम करती है। शहर के अन्य इलाकों की रेकी कर बंद आवासों को खंगाला था। सोने चांदी के जेवरात, फोन और सबमर्सिबल की मोटर बरामद की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक अनिल बिंजोला, राजीव उनियाल, आनंद मेहरा, कांस्टेबल लइक अहमद और लक्ष्मी चंद शामिल रहे।

संदिग्धों से कई महीने की पूछताछ-  पुलिस संदिग्धों से कई महीनों तक पूछताछ करती रही। यही नहीं पुलिस ने बंद आवासों को खंगालने की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन भी किया था। जिन आवासों में चोरी की घटनाएं हुई थी वहां आने जाने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग कर फूंका पुतला
Next: घर में घुसकर महिलाओं से की अभद्रता

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.