Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस ने दबोचा साईकिल चोर गैंग
  • हरिद्वार

पुलिस ने दबोचा साईकिल चोर गैंग

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

महंगी स्पोर्टस साईकिल चोरी करते थे गैंग के सदस्य

हरिद्वार।  थाना कनखल अंतर्गत जगजीतपुर चौकी पुलिस टीम ने साईकिल चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य महंगी स्पोर्टस साईकिलें चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग जगह से चुरायी गयी 6 साईकिल बरामद की हैं। बरामद साईकिलों की कीमत लगभग सवा लाख रूपए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त बाईक भी बरामद की है। गैंग के सदस्य हरिद्वार के अलावा ऋषिकेश में भी साईकिल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। तीन दिन पहले जगजीतपुर निवासी नितिन वालिया ने राजा गार्डन स्थित उनके डेली नीडस स्टोर के सामने से उनकी स्पोर्टस रेंजर साईकिल चोरी होने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन लोगों को प्राथमिक विद्यालय जियापोता तिराहे के पास चोरी की गयी स्पोर्टस रेंजर साईकिल समेत दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शहजाद उर्फ भूरा, साजिद उर्फ सोनू निवासी इस्लामनगर मालियाना थाना टीपी नगर मेरठ यूपी व राहुल निवासी मुल्ताननगर बागपत रोड़ थाना टीपी नगर मेरठ यूपी बताए।  आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग जगहों से चोरी की गयी कुल छह स्पोर्टस साईकिल बरामद की। बरामद साईकिलों को हरिद्वार व ऋषिकेश से चोरी किया गया था। गैंग के सदस्य चोरी की गयी महंगी साईकिलों को मेरठ ले जाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस टीम में कनखल थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान, एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत, जगजीतपुर चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई उपेंद्र, कांस्टेबल सतेंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, बलवंत सिंह व कुलदीप सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में पहले दिन हुआ 4705 किशोरों का टीकाकरण
Next: लाखों के इनवर्टर लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.