Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 02/12/2021
default featured image

पिथौरागढ़। जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का छठा हिमपात हुआ, जिससे चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और घाटी वाले इलाकों में बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है। जिससे जनपद में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। दूसरे ही दिन जिले का तापमान 2 डिग्री लुढ़क गया, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हिमनगरी का तापमान एक डिग्री पहुंच गया है।
गुरुवार को मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग, मिलम, दुंग, रालम, छिपलाकेदार सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की छठी बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में पूरे दिन बादल छाए रहे। बर्फबारी के बाद चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। हिमपात और बादल छाए रहने से जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। पारा तेजी से लुढ़का है। बीती बुधवार को जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था। जाो गुरुवार को चार डिग्री हो गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हिमनगरी में भी तापमान एक डिग्री पहुंच गया है। मौसम में बदलाव के चलते पूरे जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

मुनस्यारी में जलने लगे अलाव
पिथौरागढ़। गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। पार लुढ़कने से ठंड का असर बढ़ गया। लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। गर्म कपड़ों के साथ ही ब्लोवर, हीटर का सहारा लेना पड़ा। वहीं हिमनगरी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलाए। लोग जगह-जगह अलाव सेकते नजर आए।

मिलम, दुंग में माइनस 3 डिग्री पहुंचा तापमान
मुनस्यारी। भारत-चीन सीमा पर स्थित मिलम, दुंग में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस तीन डिग्री पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के बाद भी आईटीबीपी के जवान सीमा पर गश्त में जुटे हैं। साथ ही बीरआरओ के जवान हौसला दिखाते हुए मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार
Next: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.