Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
  • रुद्रप्रयाग

पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के नाम रही। उन्होंने नई नवेली ट्रॉफी एवं 51 हजार का नगद ईनाम जीता। फाइनल में पीजी कॉलेज ने गढ़तरा की टीम को तीन विकेट से परास्त किया। गढ़तरा को उपविजेता ट्रॉफी के साथ 21 हजार का ईनाम मिला। करीब एक माह तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपंन हुई। फाइनल में गढतरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 92 रन बनाये। जबाब में पीजी कालेज की टीम ने सात विकेट पर सात विकेट पर 96 रन बनाकर प्रतियोगिता जीत ली। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय चमोला ने कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्व प्रतिभाग का होता है। उन्होंने विजयी टीम को बधाई देते हुए उपविजेता टीम को अगली बार बेहतर तैयारी करके विजयी होने की शुभकामनायें दी। विशिष्ट अतिथि रूद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को क्रिकेट की मुख्य धारा में आकर एसोसियेशन में पंजीकरण कराकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया। छात्र महासंघ के अध्यक्ष सन्तोष त्रिवेदी ने आयोजन समिति को ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया।आयोजन समिति के अध्यक्ष अंकुश कुमार ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कोषाध्यक्ष सोम भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 64 टीमों ने प्रतिभाग किया। संरक्षक नवीन बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में नाम के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र की टीमों ने ही प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में उसी गांव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पाली के पंकज बिष्ट को मैन ऑफ दि सीरीज, पीजी कालेज के तरूण चौहान को सर्वोत्तम गेंदबाज, गेंठाणा के सूरज मेघवाल को सर्वोत्तम बेटर, पीजी कालेज के प्रदीप कुमार को सर्वोत्तम कीपर, त्रिजुगीनारायण के सुधाकर भट्ट एवं गढ़तरा के साहिल को राइजिंग स्टार, नारायण कोटी के प्रमोद बालवान को सर्वोत्तम क्षेत्ररक्षक एवं परकण्डी की टीम को अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला। संचालन सुरेन्द्र राणा ने किया। इस अवसर पर ब्रजेश रावत, विपिन केन्तुरा, सौरव बिष्ट, राजू रावत, महेन्द्र बिष्ट, ओमी, किशन सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: शांतिपूर्वक संपन्न हुई कनिष्ठ सहायक परीक्षा, पुलिस बल रहा मुस्तैद
Next: सेना के जवानों ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.