Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कैश के लिए भटकते रहे लोग , कहीं कैश नहीं तो कहीं एटीएम खराब
  • हरिद्वार

कैश के लिए भटकते रहे लोग , कहीं कैश नहीं तो कहीं एटीएम खराब

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
default featured image

रुडकी। शहर में दूसरे दिन भी लोगों को एटीएम से पैसे निकालने को लेकर परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर एटीएम कैशलेस रहे तो कई जगह एटीएम खराब का बोर्ड लगा दिखा। शहर के करीब 65 में से 38 एटीएम से लोगों को नगदी नहीं मिली। कई एटीएम ऐसे भी दिखे जिनमें शनिवार को कैश था, लेकिन रविवार को खत्म हो गया।
रविवार को भी लोगों को एटीएम से कैश निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को भाई बहन के पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। जिसके चलते लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। लेकिन शनिवार ईद अल अजहा और रविवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहे। इस दौरान लोगों ने खरीदारी करने और अन्य जरुरतों के लिए एटीएम से ही पैसे निकाले। जिससे कई स्थानों पर एटीएम कैशलेस हो गए। मालवीय चौक, शताब्दी द्वार, रेलवे स्टेशन, आजाद नगर जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एटीएम में कैश खत्म हो गया तो कहीं मशीन ऑउट ऑफ सर्विस दिखी। मालवीय चौक पर एटीएम से पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े राहुल और अविनाश ने बताया कि कई एटीएम पर जा चुके हैं। लेकिन पैसे नहीं निकले। सिविल लाइंस में अर्जुन त्यागी और महेश ने बताया कि त्योहारों को लेकर खरीदारी करने के लिए आए थे। लेकिन पैसे निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काट रहे हैं। कहीं कैश नहीं तो कहीं मशीन खराब है।
इन एटीएम से नहीं मिला कैश
मालवीय चौक पर आईसीआईसीआई और कर्नाटका बैंक एटीएम में कैश खत्म हो गया। बीएसएम तिराहे पर स्थित ऐक्सिस बैंक और पीएनबी की एटीएम मशीन खराब पड़ी हुई थी। शताब्दी द्वार पर यूनियन बैंक एटीएम भी कैश लैस था। पास में ही आईडीबीआई एटीएम में कैश तो था लेकिन तकनीकी समस्या के कारण कार्ड नहीं स्वीकार नहीं कर रहा था। यहां से भी लोग निराश होकर लौटे। सिविल लाइंस स्थित कोटक महिन्द्रा बैंक एटीएम पर ग्राहक पैसे निकालने के लिए गए। लेकिन कैश उपलब्ध नहीं था। डाक घर के एटीएम भी ऑफलाइन दिखा। पास में ही पंजाब एंड सिंध बैंक एटीएम से भी लोग मायूस लौटे। रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर मशीन खराब का बोर्ड लटका हुआ दिखा। गंगनहर पुल समीप आईसीआईसीआई स्थित पर बैठे गार्ड ने बताया कि कैश खत्म हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्यकर्मी के खाते से उड़ाये 30 हजार रुपये
Next: सिविल अस्पताल में भर्ती तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.