Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Pauri ।। खातस्यूं जनएकता मंच ने समस्याएं हल करने को लेकर किया प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri ।। खातस्यूं जनएकता मंच ने समस्याएं हल करने को लेकर किया प्रदर्शन

01/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। खातस्यूं जनएकता मंच ने खातस्यूं पट्टी को पौड़ी ब्लाक में विलय करने या विधानसभा श्रीनगर में शामिल करते हुए ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पौड़ी में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 1 महीने के भीतर समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन के बाद मंच ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा।

शुक्रवार को खातस्यूं जनएकता मंच से जुड़े सीकू, गिठाली, कलूंण आदि गांवों के ग्रामीणों ने पौड़ी में डीएम कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में खातस्यूं पटटी के तहत आने वाले गांवों का ब्लाक पाबौ है और विधानसभा पौड़ी है।

कहा कि एक ग्रामसभा को छोड़कर लगभग सभी ग्राम सभाओं से पाबौ ब्लाक की दूरी 40 से 50 किमी है और ग्रामीणों को ब्लाक में काम निपटाने के लिए 2 से 3 गाड़िया बदलकर पाबौ जाना पड़ता है।

कहा कि कई किमी का सफर तय करने के बाद भी पाबौ ब्लाक में उनके कार्य नहीं हो पाते है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि ग्रामीणों को अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाने के लिए पौड़ी आना पड़ता है लिहाजा खातस्यूं पट्टी का परिसीमन करते हुए पौड़ी ब्लाक में शामिल किया जाए।

कहा कि खातस्यूं पट्टी को पौड़ी ब्लाक में शामिल नहीं किया जाता है तो श्रीनगर विधानसभा में मिलाकर पाबौ ब्लाक की अन्य पट्टियों की तरह ओबीसी का दर्जा दिया जाए। कहा कि 1 महीने के भीतर समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप गुसांई, राजेंद्र सिंह रावत, शेखर सिंह, नागेंद्र सिंह, विरेंद्र, प्रकाश, विनोद, प्रवीन, चंद्र सिंह, दिलवर, प्रदीप रावत, धीरज सिंह आदि शामिल थे।

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Rudraprayag ।। धन सिंह के शिक्षा मंत्री बनने पर शिक्षकों ने जताई खुशी
Next: Pauri ।। छात्र-छात्राओं ने सुना पीएम का संदेश

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.