Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी की अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पति समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज
  • हरिद्वार

पत्नी की अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पति समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/08/2020
default featured image

पुलिस ने पत्नी की अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति ने फोटो वायरल की और ससुराल वालों ने भगवानपुर में युवती के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है। चार साल पहले टिहरी के कीर्तिनगर निवासी एक युवती देहरादून में काम करती थी। सोशल साइट पर युवती की जान पहचान रुडक़ी निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और युवती देहरादून से हरिद्वार के ज्वालापुर आ गई। युवक रुडक़ी में कपड़ों की दुकान करता था। जबकि युवती बहादराबाद में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करती थी। दोनों ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। छह माह पहले दोनों ने विवाह कर लिया। बीते 22 फरवरी को युवती का पति रिफाकत निवासी मक्कखनपुर भगवानपुर लापता हो गया। युवती उसका पता लगाने के लिए भगवानपुर पहुंची। आरोप है कि युवती के साथ रिफाकत के पिता, माता और बहनोई ने मारपीट की। युवती का आरोप है कि बीते दिनों पहले उसके पति ने अश्लील फोटो को वायरल कर दिया है। इन दिनों युवती ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ही रहती है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पति रिफाकत समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस में शिकायत के बाद हुआ था निकाह
युवती ने इससे पहले भी पुलिस में शिकायत की थी। तीन साल लिव इन में रहने के बाद शिकायत के बाद छह माह पहले ही दोनों का निकाह हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यहां 21 कोरोना मरीजों की मौत होने से जांच का दायरा बढ़ाया
Next: नाबालिग लडक़ी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, 3 पर केस दर्ज

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.