
रुड़की। पश्चिम बंगाल से फरार आरोपी की तलाश में वहां की पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में दबिश दी। इसके बाद पुलिस में फरार आरोपी को झिडियांन ग्रंट गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देररात को कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम से अभद्रता की थी। पश्चिम बंगाल के थाना वर्धमान जिला पूर्व वर्धमान में कार्यरत उपनिरीक्षक अरशद अली खान के नेतृत्व में एक टीम ने भगवानपुर थाने पहुंचकर आमद कराई। वांछित आरोपी ईद मोहम्मद निवासी मचपारा थाना बेलढागा जिला मुर्शिदाबाद की लोकेशन भगवानपुर क्षेत्र के गांव के झिडियांन ग्रंट के समीप पाई गई। स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है।

