Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पार्किंग निर्माण में खामियों पर आपत्ति के बाद सुधारीकरण कार्य शुरू
  • अल्मोड़ा

पार्किंग निर्माण में खामियों पर आपत्ति के बाद सुधारीकरण कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 19/11/2025
IMG-20251119-WA0044-1536x864_11zon

अल्मोड़ा। नगर के टैक्सी स्टैंड के समीप बनी पार्किंग की खराब स्थिति को लेकर उठे सवालों के बाद आखिरकार बुधवार को सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया। विगत दिनों भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने पार्किंग का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्तियां जताई थीं। निरीक्षण के दौरान फर्श की सीमेंट परत उखड़ी हुई मिली थी, कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रही थी और प्लास्टर झड़ने लगा था। पार्षदों ने आरोप लगाया था कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया गया है। उन्होंने यह भी बताया था कि पार्किंग में वाहन सुरक्षित रखने के लिए शेड की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे वाहन धूप और वर्षा में खुले में खड़े रहते हैं। आग से सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरणों का भी अभाव पाया गया। वर्षा जल निकासी हेतु बनाई गई नालियां जाम थीं, जिसके कारण बरसात में पार्किंग में पानी भरने और कीचड़ फैलने से वाहन चालकों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्षदों ने चेतावनी दी थी कि यदि खामियां दूर नहीं की गईं, तो वे जिला अधिकारी से जांच की मांग करेंगे। इन शिकायतों के बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर पार्किंग को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद आज पार्किंग में टाइल लगाने और अन्य मरम्मत कार्य शुरू कर दिए गए। पार्षद अमित साह मोनू ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब सुधारीकरण कार्य की निरंतर निगरानी की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि काम गुणवत्ता के अनुरूप हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य आरंभ के समय अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज पाठक और ग्राम प्रधान विनोद जोशी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 नवंबर
Next: जिलाधिकारी ने चौखुटिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.