
रुड़की। इस्माइलपुर गांव में तीन भाइयों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। हमले में महिला का बेटा गंभीर घायल हो गया। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी एक युवक की सोमवार देर शाम पैसों के लेन-देन को लेकर गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने दो भाइयों के साथ युवक के घर आया और लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने किसी तरह महिला और उसके बेटे को तीनों भाइयों से छुड़ाया। चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

