Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नुक्कड़ जनसभा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

नुक्कड़ जनसभा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/04/2025
default featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के मीडिया प्रभारी आशुतोष नेगी और युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेशभर में यूकेडी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में उत्तराखंड क्रांति दल कुमाऊं प्रभारी शिव सिंह रावत के नेतृत्व में मरचूला, हिनौला, शशीखाल, जालीखान, मौलेखाल सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। यूकेडी कुमाऊं प्रभारी शिव सिंह रावत ने कहा कि आशुतोष नेगी और आशीष नेगी ने होटल कर्मचारियों को उनका वेतन दिलाने के लिए होटल प्रबंधन से वार्ता की थी। कर्मचारियों को एक लाख सत्तर हजार रुपये का बकाया वेतन दिलाया गया, जो होटल मालिक ने दो-तीन माह से रोक रखा था और उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण सरकार घबरा गई और साजिश के तहत फर्जी मुकदमे लगाकर दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने सरकार से यूकेडी नेताओं की तत्काल सम्मानजनक रिहाई की मांग की। इस अवसर पर केंद्रीय संगठन मंत्री कैलाश भट्ट, केंद्रीय सचिव पान सिंह रावत, नैनीताल जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, काशीपुर महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, तुला सिंह तड़ियाल, प्रयाग शर्मा सहित कई यूकेडी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम कारोबारियों ने की ओटीपी प्रक्रिया को खत्म करने की मांग
Next: सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर 70 लाख की लूट के दो डकैत गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.