Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नौबाड़ा में भाद्रपद संक्रांति पर लगेगा घी संक्रांति मेला
  • अल्मोड़ा

नौबाड़ा में भाद्रपद संक्रांति पर लगेगा घी संक्रांति मेला

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
default featured image

अल्मोड़ा / द्वाराहाट : खबर द्वाराहाट के नोबाड़ा से है जहां मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की संक्रांति जिसे घी संक्रांति भी कहते हैं, इस दिन एक विशाल मेला लगता है, जो घी संक्रांति मेले के नाम से प्रसिद्ध है, जिसमें सुदूर गांवों से हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही पूजा पाठ और माँ के दर्शनों के लिए आते हैं और कीर्तन-भजन करते हैं। भक्तों का आना पूरे दिन चलता रहता है और फिर सभी लोग कुमाऊनी संस्कृति (झोड़ा – चांचरी) मेले का आनंद लेते हैं। विगत 2 वर्षो से कोरोना महामारी के चलते मेला नहीं लग पाया, जिससे भक्तजनों व श्रद्धालुओं के चेहरों में मायूसी देखने को मिली थी, लेकिन इस बार मां नैथना के दरबार में घी संक्रांति के दिन मेले का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा जाना माना प्रसिद्ध मंदिर है यहां लगातार भक्तजनों व श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, जो मन से माँ नैथना को याद करता है उसकी मन्नतें भी पूरी होती हैं। मां नैथना देवी शक्तिपीठ वैष्णवी शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है। यहां शुद्ध सात्विक वैष्णव पद्धति से पूजा-अर्चना की जाती है। मांसाहार और बलि प्रथा एकदम निषेध है। यहाँ नैथना के पुजारी प्रातः कालीन और शायंकालीन पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दिनों में यहां दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रहती है। मंदिर के गर्भ गृह के ठीक सामने भैरव तथा हनुमान के दो मंदिर हैं। मंदिर के पास ही यज्ञशाला है जो अभी अपने प्राचीन स्वरूप में ही स्थित है। मंदिर के चारों तरफ परिक्रमामार्ग में लटकी हजारों घंटियां इस बात की साक्षी हैं कि शुद्ध मनोभावों से देवीदर्शन करने वालों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कलियर आई किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: दिल दहला देने वाला हादसा: जेसीबी की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

20, 21 फरवरी को व्यापार मंडल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने उठाई मांगें

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से कराया रूबरू

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.