Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्माण कार्यों की धीमी गति पर विधायक ने जताई नाराजगी
  • देहरादून

निर्माण कार्यों की धीमी गति पर विधायक ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। विधायक सहदेव पुंडीर ने सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल संबंधी योजनाओं के निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। विधायक ने अधिकारियों को जल्द सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को विधायक ने नलकूप खंड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। शंकरपुर में स्वीकृत नलकूप का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही बताया कि जस्सोवाला और भगवानपुर जूलो में सिंचाई नलकूप निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराने के लिए सीएम ने संबंधित सचिव को आवश्यक आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विधायक ने क्षेत्र में निर्माणाधीन और क्षतिग्रस्त सड़कों का समय पर सुधारीकरण नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। बताया कि कैरन इकाई से कंडोली की ओर जाने वाला मार्ग, थान गांव-नुनियास गांव मार्ग, मिसरास पट्टी मार्ग, अगली खड्ड-दुधई मोटर मार्ग, नगर पंचायत सेलाकुई के आंतरिक मार्ग, होरावाला राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग, भाऊवाला-डूंगा-नंदा की चौकी मोटर मार्ग, रामपुर-कैंचीवाला मार्ग, रामखली नाले पर पुल निर्माण, बिधौली, कंडोली पुल सुधारीकरण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समय पर निस्तारण करना अधिकारियों का दायित्व है। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधारीकरण नहीं होने से जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता जयवीर सिंह नेगी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, डीसी नौटियाल, महेंद्र चौहान, मौ. आमिर, नीरज कुमार त्रिपाठी, शक्ति आर्य, मदन मोहन जोशी, विनीत सैनी, उषा भंडारी, अंजना डिमरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव सड़क पर रख परिजनों ने किया हंगामा
Next: दीपावली से पूर्व पल्टन बाजार में सड़क निर्माण कार्य कराने पर किया डीएम का आभार व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.