Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा में डालने पर भड़के तीर्थपुरोहित
  • टिहरी

निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा में डालने पर भड़के तीर्थपुरोहित

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
default featured image

नई टिहरी। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी में डाले जाने पर तीर्थपुरोहित समाज ने कड़ी आपति जताई है। श्री बदरीश पंडा पंचायत ने इसका वीडियो व फोटो जारी करते हुए एनजीटी व स्थानीय प्रशासन पर लापरवाह रवैये का आरोप लगाया है। तीर्थनगरी देवप्रयाग तक आने वाली अलकनंदा नदी अपने मुहाने से ही प्रदूषित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान को लागू करने के लिए पर्यावरण के सभी मानको को ताक में रख दिया गया है। मास्टर प्लान निर्माण का टनों मलबा खुलेआम अलकनंदा में डाला जा रहा है। गंगा की प्रमुख सहायक नदी अलककंदा देवप्रयाग में भागीरथी मे संगम कर राष्ट्रीय नदी गंगा का स्वरूप धारण करती है। श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी व सचिव रजनीश मोतीवाल का कहना है कि नदियों में निर्माण कार्य का मलबा डालने पर भारी भरकम जुर्माना व चालान करनेवाली एनजीटी व स्थानीय प्रशासन इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। धाम स्थित अलकनंदा तटों की प्राकृतिक संरचना को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर उसके मलबे को निर्माण एजेन्सी खुलेआम नदी की धारा मे बहा रही हैं। प्रतिदिन टनों मलबा अलकनंदा में बहाया जाने का सिलसिला जारी है। जबकि नियम अनुसार मलबे को निर्धारित डापिग ज़ोन में डाला जाना था। सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर हर जगह गंगा स्वच्छता को लेकर चल रहे अभियान इससे बेमानी लगते हैं। तीर्थ पुरोहित समाज के अनुसार उनका नाता बदरीनाथ धाम से लेकर देवप्रयाग में गंगा तक है। गंगा की पवित्रता से धाम में खुलेआम हो रहे खिलवाड पर वह चुप्पी साधे नहीं बैठ सकते। सर्वोच्च न्यायालय से इस मसले का संज्ञान लिए जाने की भी तीर्थ पुरोहित समाज को आशा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त एसपी रुद्रप्रयाग ने संभाला कार्यभार
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने शीतकाल के दृष्टिगत नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में किया आंशिक परिवर्तन

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.