Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए वोटरों के लिए अच्‍छी खबर, अब वोटर लिस्‍ट में नाम जोड़ने के लिए मिलेंगे चार मौके
  • देहरादून

नए वोटरों के लिए अच्‍छी खबर, अब वोटर लिस्‍ट में नाम जोड़ने के लिए मिलेंगे चार मौके

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
election commission

देहरादून। नए वोटरों को अब वोटर लिस्‍ट में नाम जोड़ने के लिए चार मौके मिलेंगे। अब जनवरी अप्रैल जुलाई व अक्टूबर माह में नाम जोड़े जाएंगे। वहीं मतदाता सूची में स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर से जोड़ सकते हैं।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए साल में चार मौके मिलेंगे। ये मतदाता यदि जनवरी, अप्रैल, जुलाई व एक अक्टूबर तक 18 साल पूरे कर रहे हों तो इनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे।

पहचान पत्र में दर्ज करा सकते आधार नंबर भी
अभी तक हर वर्ष एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को ही यह मौका मिल पाता था। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग अब मतदाताओं को आधार कार्ड से भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है। मतदाता स्वैच्छिक रूप से अपने पहचान पत्र में आधार नंबर भी दर्ज करा सकते हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि अभी तक 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं को वर्ष में केवल एक ही बार मतदाता सूची में नाम शामिल करने का मौका मिल पाता था। इस कारण एक जनवरी के बाद 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदान से वंचित होना पड़ता था। युवाओं को अधिक से अधिक मौका देने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी जो युवा एक अक्टूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही अगले वर्ष जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं, हालांकि इनके नाम दर्ज करने की प्रक्रिया इनके 18 वर्ष पूरा होने पर ही शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनवरी, 2023 तक मतदाता सूची तैयार कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता कार्ड के साथ आधार कार्ड भी जोड़ने का निर्णय लिया है। इसका मकसद मतदाता के मत का दुरुपयोग रोकना है। आधार कार्ड नंबर को आनलाइन व आफलाइन दोनों तरीके से शामिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की वे फार्म सिक्स-बी भरकर मतदाता पहचान पत्र के साथ अपना नंबर जुड़वाने के लिए आगे आएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैमिकल सप्लाई की डील कर दून के कारोबारी से 30.90 लाख रुपये हड़पे
Next: मौत के बाद मरीज के गहने गायब होने पर मैक्स अस्पताल के विरुद्ध मुकदमे के आदेश

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.