Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि
  • देहरादून

नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
default featured image

सामाजिक शोषण के लिये शिक्षा की क्रान्ति जरूरी:  स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने ‘मानवता के रक्षक’ गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि वे एक महान शिक्षक, एक उत्कृष्ट योद्धा, विचारक और कवि भी थे, जिन्होंने आध्यात्मिकता, मन, शरीर की प्रकृति और सामाजिक शोषण के विषय में विस्तृत वर्णन किया है। उनके दिव्य विचारों और लेखन को पवित्र ग्रंथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ में 116 काव्यात्मक भजनों के रूप में संग्रहित किया गया है। उन्होंने एक ओंकार, प्रतिबद्धता, समर्पण और एक सामाजिक विवेक को सर्वोच्च माना और आदि ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को शाश्वत गुरु का दर्जा दिया है।
परमार्थ निकेतन में डेरा बाबा जलंधर पंजाब से संत शिवनाथ जी, संत गंगोत्री जी और राजेश गिरि जी पधारे उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट का धर्म, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा और युवा पीढ़ियों को इन जीवन मूल्यों से पोषित करने हेतु विस्तृत चर्चा की।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी देशवासियों का आह्वान करते हुये गुरू तेग बहादुर सिंह जी के संदेश सद्भाव, एकता और बंधुत्व आदि जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प कराते हुये कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह जी ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था इसलिये उन्हें हिन्द की चादर कहा जाता है। गुरु तेग बहादुर सिंह जी के बलिदान को सदैव याद किया जाएगा क्योंकि उनका बलिदान समस्त मानवता के लिए था इसलिये उन्हें मानवता का रक्षक भी कहा जाता है।
स्वामी जी ने कहा कि गुरू तेग बहादुर सिंह जी ने सामाजिक शोषण से उबारने के लिये भी अद्भुत कार्य किये हैं। उन्होंने सदियों से जमी रूढ़िवादी मानसिकता को बदलने का प्रयास किया। स्वामी जी ने कहा कि सामाजिक शोषण को समाप्त करने के लिये कानूनी एवं नीतिगत स्तर पर कार्य करने से बात नहीं बनेगी, इसके लिये सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक तथा शैक्षिक स्तर पर कार्य करना होगा और शिक्षा के स्तर पर एक क्रांति लानी होगी। गुरू तेग बहादुर सिंह जी ने ‘सांस्कृतिक आधिपत्य’ की जकड़न समाप्त करने का अद्भुत कार्य किया। आईये आज गुरू तेग बहादुर सिंह जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पॉक्सो अधिनियम के आरोपी प्रधानाचार्य को 5 वर्ष की सजा और अर्थदंड
Next: बैंक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : सीडीओ देहरादून

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.